UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को यातायात नियमों और साइबर फ्रॉड के प्रति किया जागरूक

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत शारदीय नवरात्र के तृतीय दिवस पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ,हरपालपुर पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें तथा यातायात नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

अभियान के दौरान साइबर फ्रॉड के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी संदेश और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही किसी के साथ बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने के प्रति सचेत किया गया। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

इस जागरूकता अभियान में उपनिरीक्षक दीपक कुमार, महिला आरक्षी आशा सिंह, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी आसनी, आरक्षी अंकुल कुमार एवं कोबरा मोबाइल टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button