UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

जन एक्सप्रेस/हरदोई :– बिलग्राम में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत थाना बिलग्राम पुलिस की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीम ने मां दुर्गा पंडाल में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन ‘नवदुर्गा नव संकल्प—हर बेटी में शक्ति, हर कदम पर सुरक्षा’ थीम के तहत किया गया।

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए उनकी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। पुलिस टीम ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी, ताकि महिलाएं और बालिकाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।इसके साथ ही महिला सुरक्षा एवं सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 और साइबर अपराधों से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। टीम ने साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की।कार्यक्रम में थाना बिलग्राम की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम की महिला आरक्षी लक्ष्मी और महिला आरक्षी प्रियंका साहू मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button