UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशहरदोई

मिशन शक्ति के तहत ज्योति बनीं एक दिन की डीएम, वंशिका ने संभाली सीडीओ की प्रतीकात्मक जिम्मेदारी

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई। मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुरसा की कक्षा आठ की छात्रा ज्योति को एक दिन के लिए डीएम तथा छात्रा वंशिका को सीडीओ की प्रतीकात्मक जिम्मेदारी निभाने का अवसर दिया गया।
डीएम राहुल पाण्डेय ने ज्योति को प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनशिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी। वहीं, सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने वंशिका को प्रशासनिक दायित्वों, विकास योजनाओं और जनसुनवाई की प्रक्रिया से अवगत कराया।

जनसुनवाई के दौरान वंशिका ने दिव्यांग लंकेश के लिए आवास की मांग से संबंधित प्रकरण सुना। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारी को परिवार की पात्रता के अनुसार आवास उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीएसए प्रभात मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button