UP Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

मिशन शक्ति के तहत गुड़िया पाल बनीं एक दिन की बीएसए, जाना शिक्षा विभाग का कामकाज

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई में मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), बावन की कक्षा सात की छात्रा गुड़िया पाल को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की प्रतीकात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को करीब से जाना और प्रशासनिक कामकाज की जानकारी प्राप्त की।

बीएसए प्रभात मिश्र ने छात्रा गुड़िया पाल को विभागीय कार्यप्रणाली, बैठकों के संचालन और कार्यालयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। छात्रा ने कार्यालय में विभिन्न विभागीय पत्रों एवं अभिलेखों का अवलोकन किया और अधिकारियों के कार्यों तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समझा।एक दिन की बीएसए की भूमिका निभाते हुए गुड़िया पाल ने उत्साह के साथ विभागीय गतिविधियों को जाना। यह अनुभव उनके लिए नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की समझ और आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा

मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य के तहत बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों से परिचित कराने की यह पहल की गई।इस तरह के प्रयासों से बालिकाओं को बड़े सपने देखने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और भविष्य में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाने की प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button