
जन एक्सप्रेस /पुरोला :- कमल नदी तट पुरोला में खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन खेलों में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खेलों में रोचक मुकाबलों से खेल प्रेमियों व दर्शकों को उत्साहित किया।
बुद्धवार को दूसरे दिन के खेल प्रतियोगिता मे गढ़वाल-कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों से आयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रारम्भ किया गया।
प्रतियोगिताओं में अंडर-19 में उत्तरकाशी व चमोली के बीच 36-32 का कड़ा मुकाबला रहा इसी के साथ हरिद्वार व चंपावत के बीच 29-08, देहरादून-बागेश्वर का 30-16,यूएस नगर वनैनिताल के बीच 27-24 का रोचक मुकाबला रहा। जबकि अंडर -17 में हरिद्वार 42 व पिथौरागढ़ 20 अंक के मुकाबले में रहा इसी के साथ देहरादून व उत्तरकाशी के बीच 35-18,यूएस नगर व पौड़ी के बीच 20-26 का मुकाबला रहा जबकि टिहरी व अल्मोड़ा के बीच 27-28 का कड़ा मुकाबला रहा तो हरिद्वार व बागेश्वर की टीमों में जंहा हरिद्वार ने 36 अंक तो बागेश्वर को केवल 07 अंक से संतुष्ट होना पड़ा। वंही अंडर-14 में टिहरी व पैड़ी के बीच 17-26,हरिद्वार व नैनीताल के बीच 19-25,उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग के बीच 28-18 का मुकाबला रहा तो वंही ऊधम सिंह नगर ने अल्मोड़ा को कड़ी शिकस्त देते हुए 21-12 के मुकाबले से मैच को अपने पक्ष में किया।
दूसरे दिन के कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने सभी जनपद से आये खेल प्रतिभागी बालिकाओं व खेल प्रभारियों का धन्यवाद ज्ञापित कर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर कहा कि खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास,अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं। पालिका अध्यक्ष ने तीन दिवसीय खेल आयोजन में सभी बच्चों के भोजन की व्यवस्था की घोषणा की। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान,सहित बीईओ पूजा नेगी,खेल स्थल संयोजक प्रधानाचार्य सीएस चैहान, लोकेंद्र, अनिल रांगड़, कवींद्र असवाल, बृजमोहन, ओमप्रकाश, धर्म लाल, कुलवंती,डॉ0 एके तिवारी, अवतार सिंह चौहान,उत्तम सिंह नेगी, बलवंत असवाल, जनक सिंह,धनवीर चौहान, रमेश,नितिन,मनवीर रावत आदि खेल प्रभारी व शिक्षक तथा खिलाड़ी छात्राएं मौजूद रहे।






