CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशी

घरेलू विवाद के मामले में लोहाघाट पुलिस की कार्रवाई, एक व्यक्ति के खिलाफ निरोधात्मक कदम

जन एक्सप्रेस /लोहाघाट :- थाना लोहाघाट क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद का मामला पुलिस तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को समझाने और स्थिति शांत करने का प्रयास किया। इसके बावजूद निर्देशों का पालन नहीं करने पर पुलिस ने उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को परेशान किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर लोहाघाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति को समझाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने बताया कि समझाने के प्रयासों के बावजूद संबंधित व्यक्ति ने निर्देशों का पालन नहीं किया। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस ने सूरज सिंह पुत्र हरीश सिंह, निवासी ग्राम आरा सलपड़ा, थाना दनिया, जिला अल्मोड़ा, हाल निवासी प्रेमनगर छमनिया, लोहाघाट के विरुद्ध धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button