UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशराज्य खबरेंहरदोई

सांडी में छात्रा शिवी मिश्रा बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, जनसुनवाई कर जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

रिपोर्ट/बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान ‘नव दुर्गा, नव संकल्प’ के पंचम दिवस पर गुरुवार को थाना सांडी में छात्रा शिवी मिश्रा को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। श्री देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा कु. शिवी मिश्रा ने थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हुए जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया भी कराई गई।

एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं शिवी मिश्रा ने थाना परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र, आईजीआरएस कार्यालय और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर वहां होने वाली विभिन्न पुलिस कार्यवाहियों की जानकारी प्राप्त की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें महिलाओं की सुरक्षा, शिकायतों की सुनवाई और समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया।

इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा सहित थाना सांडी का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button