CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशी
लोहाघाट में 2.47 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /लोहाघाट :- चम्पावत जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस ने एक युवक को 2.47 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 2.47 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय सिंह कुंवर (27) निवासी तल्ली चांदमारी, लोहाघाट के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।






