CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशी

रुद्रपुर में चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, एसी कंप्रेसर समेत सामान बरामद

जन एक्सप्रेस /रुद्रपुर :-  ऊधम सिंह नगर जिले में एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एसी कंप्रेसर, मोटर, व्हर्लपूल कंपनी का एसी केबिनेट समेत अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि सेल्स टैक्स कार्यालय के पास नई मंडी समिति की ओर तीन संदिग्ध व्यक्ति कट्टों और अन्य सामान के साथ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को सामान सहित पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपू (21), मुकेश कुमार (21) और नीरज कुमार (19) के रूप में हुई है। तीनों उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एसी कंप्रेसर, एक मोटर, व्हर्लपूल कंपनी का एसी केबिनेट, एसी के दो आउटर कवर, एक प्लास्टिक फैन, 45 कनेक्टर वायर और अन्य लोहे का सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button