CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशीसितारगंज

सितारगंज में 10.08 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :-  ऊधम सिंह नगर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10.08 ग्राम स्मैक, 1100 रुपये नकद और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम पिपलिया जाने वाले मार्ग पर एक झोपड़ी के पास कुछ लोगों की भीड़ दिखाई दी। पुलिस को देखकर कुछ लोग खेतों की ओर भागने लगे, जबकि दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान सरदीप से 4.41 ग्राम और धीरज से 4.11 ग्राम शुद्ध स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा दोनों के पास से नकदी, एल्युमिनियम फाइल पेपर के टुकड़े और सफेद पन्नियां भी मिलीं।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक को छोटे-छोटे पैकेटों में रखकर बेचने की बात बताई। पुलिस अब स्मैक की आपूर्ति करने वाले लोगों और इस मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरदीप (43), निवासी रतनफार्म, सितारगंज और धीरज (37), निवासी शक्तिफार्म, सितारगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button