UP POLICEUPPOLICEउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरेंहरदोई

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई मिशन शक्ति फेज-6 के तहत थाना हरपालपुर पुलिस की टीम ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, पलिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को महिला सुरक्षा, पुलिस हेल्पलाइन नंबरों और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं को ऑनलाइन साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए गए।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अंजना सचान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1076, 1098 और 1930 सहित अन्य आवश्यक सहायता सेवाओं के बारे में बताया। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी के साथ ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने और शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर महिला आरक्षी आशा, आरक्षी संध्या और महिला आरक्षी आसानी सहित पुलिस टीम मौजूद रही। अभियान का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button