उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य खबरेंसुल्तानपुर

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मो. अली खान ने जीता गोल्ड मेडल

जन एक्सप्रेस /सुलतानपुर :- कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान (केएनआईपीएसएस) के बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र मो. अली खान ने अंतरमहाविद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध अंतरमहाविद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 15 अक्टूबर 2026 को श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ, गोंडा में किया गया था। प्रतियोगिता में मो. अली खान ने अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने प्रतियोगिता में संस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

संस्थान लौटने पर प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने अली खान को सम्मानित किया। उन्होंने छात्र की उपलब्धि की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, मुख्य अनुशास्ता सुधांशु प्रताप सिंह, डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, व्यावसायिक पाठ्यक्रम संयोजक संजय पांडेय, विक्रम सिंह, संस्थान के बर्सर अनिल कुमार सिंह और अजीत कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button