UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य खबरेंहरदोई

सवायजपुर तहसील में पिंक समाधान दिवस आयोजित, महिलाओं की शिकायतों की हुई सुनवाई

रिपोर्ट-बी जी मिश्र/जिला संवाददाता
———————————
जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  जनपद में संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत तहसील सवायजपुर में पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एएसपी पश्चिमी, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर तथा तहसील क्षेत्र के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम ने प्रतिभाग किया। शनिवार को सवायजपुर तहसील में आयोजित पिंक समाधान दिवस के दौरान महिला संबंधी शिकायतों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की गई। संबंधित अधिकारियों ने शिकायतों के समयबद्ध, प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी निस्तारण को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा साइबर सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न आपातकालीन सेवाओं, महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और सहायता के लिए उपलब्ध सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं को जरूरी जानकारियों से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए।

मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याओं के प्रति जागरूक करने, शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत कराने तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।इस मौके पर एडीएम दीपाली भार्गव, एएसपी व सीओ हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव सहित क्षेत्र की थाना पुलिस मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button