नवरात्रि में पुलिस चौकी के बगल खुलें आम मीट मांस की दुकानें खुली

जन एक्सप्रेस/शाहगंज,जौनपुर :- नवरात्रि दशहरा दुर्गा पूजा के बीच पुलिस प्रशासन ने मीट मांस की दुकान व होटलों को बंद कराने का सख्त आदेश पारित किया है। नगर क्षेत्र की तमाम मांसाहार दुकान बंद है। लेकिन सबरहद पुलिस चौकी के ठीक बगल मीट की दुकान रोज सज रही है। खुलेआम बकरा काट बेचा जा रहा है।मांस की दुकानों को बंद किए जाने के शासनादेश के बाद भी जिला मुख्यालय मार्ग के सबरहद व नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित मछली मंडी पुलिस चौकी के ठीक बगल गिमटी में सड़कों पर खुलेआम जानवरों को हलाल कर धड़ल्ले से सड़क पर मांस की बिक्री की जा रही है। यहां से उठने वाली बदबू विशेष कर शाकाहारियों के लिए मुसीबत से कम नहीं।

यही नहीं इन दुकानों पर तमाम आवारा कुत्ते डटे रहते हैं। जो सड़क पर भागते रहते हैं। उनसे टकराकर कई बाइक सवार घायल हो चुके हैं। नवरात्रि पर में शासन के आदेश के बाद भी इन दुकानों पर लगाम लगाने के लिए कोई प्रसाशनिक ब्यवस्था नहीं हो रही है। जिससे लोगों में आक्रोश है। शासनादेश यह भी है कि मांसाहारियों के लिए हलाल किए जाने वाले किसी पक्षी, या बेजुबानों को खुलेआम नहीं काटा जायेगा। उन्हें बंद कमरे या पर्दे की आड़ में ही काटा जाना है।

इसके अलावा उन्हें ढक कर बेचना है। लेकिन यहां तो शासनादेश का कोई मतलब ही नहीं। बकरी हो या मुर्गा उन्हें खुलेआम काट दिया जा रहा है। यही नहीं मौत के बाद उन्हें खुलेआम लटकाकर खाल उधेड़ी जाती है। यह आलम पुलिस चौकी के ठीक बगल का है। इसी मार्ग से स्थानीय जिम्मेदारों के अलावा उच्चाधिकारियों का भी आना जाना रहता है। लेकिन कभी किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।






