EDUCATIONउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक, ‘पढ़ने की उम्र में फेरे नहीं’ का दिया संदेश

रिपोर्ट-बी जी मिश्र/जिला संवाददाता

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत थाना बिलग्राम पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम बेहटा बुजुर्ग में महिलाओं एवं बालिकाओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक किया। मां महागौरी के आठवें दिन आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ‘बचपन का संकल्प’ के तहत ‘पढ़ने की उम्र में फेरे नहीं’ थीम के माध्यम से बाल विवाह रोकने और बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में बालिकाओं को बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ बचपन जीने का अधिकार है। बाल विवाह से बच्चों की शिक्षा बाधित होती है और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। महिलाओं एवं ग्रामीणों से अपील की गई कि वे बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में सहयोग करें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जागरूकता फैलाएं।

पुलिस टीम ने बताया कि कहीं भी बाल विवाह होने की जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1090 व 181, आपातकालीन सहायता नंबर 112 तथा अन्य सहायता सेवाओं के नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान महिला उपनिरीक्षक हेमलता, महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा, लक्ष्मी और दीक्षा मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button