Politicsutrakhandउत्तरकाशीटिहरीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगहेल्थ

मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर सत्याग्रह 78वें दिन भी जारी

नई टिहरी। टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 48वें दिन भी जारी रहा। वहीं सत्याग्रही जीतराम भट्ट का सत्याग्रह 78वें दिन भी निरंतर जारी है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना जनभावनाओं, क्षेत्र की जरूरतों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

सरकार को बिना किसी भेदभाव के मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में ठोस और समयबद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। क्रमिक अनशन पर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष टीकम सिंह चौहान एवं दिनेश भट्ट बैठे। इस अवसर पर कांग्रेस के राकेश राणा जीतराम भट्ट, कमल सिंह मेहर, त्रिलोकचंद रमोला, चंदन सिंह रावत, किशोरी लाल चमोली, लक्ष्मण सिंह रावत, भरत सिंह रावत, अब्दुल मारूफ, अनुसूया नौटियाल, राकेश राणा, देवेंद्र नौटियाल, संदीप रावत राहुल बुटोला, शोभन सिंह पवार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button