FATEHPURउत्तर प्रदेशदेश

स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने तेज की तैयारी, वोटर लिस्ट की छंटनी पर जोर

जन एक्सप्रेस /फतेहपुर :-  इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव को जीत दिलाने के उद्देश्य से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के सत्यापन एवं छंटनी का कार्य शुरू किया। तेलियानी ब्लॉक का प्रभारी बनाए जाने के बाद चुनावी गतिविधियों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में बिंदकी के चुनाव मतदान प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता रामनरेश पटेल की उपस्थिति में सेक्टरवार मतदाता सूची की छंटनी को लेकर चर्चा की गई इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल सोनकर, जिला उपाध्यक्ष रामकिशोर प्रजापति और विधानसभा महासचिव जितेंद्र कुमार पासवान मौजूद रहे बैठक में चुनावी तैयारियों को मजबूत बनाने, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button