
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना मोरी पुलिस ने नशा तस्करी पर दोहरी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में 18 अक्टूबर शाम को मोरी-पुरोला रोड पर पेटियांना मार्ग पर चेकिंग के दौरान स्कूटी नंबर UK 16F 1068 होंडा डियो से 535 ग्राम अवैध चरस बरामद कर दो युवकों पंकज कुमार (20 वर्ष) पुत्र नीरज कुमार और अभिषेक (25 वर्ष) पुत्र मामचंद, दोनों निवासी लखनवाला/बैरागीवाला, थाना सहसपुर देहरादून को गिरफ्तार किया गया। बरामद चरस की कीमत करीब 1 लाख 07 हजार आंकी गई है। स्कूटी सीज कर धारा 8/20/60 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दूसरी कार्रवाई में अफीम की अवैध खेती के मई 2026 के दो मामलों में वांछित पालेश्वर (46 वर्ष) और रत्ना (53 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में दीपक रावत, कांस्टेबल अजय रमोला, बिशन, कवीन्द्र राणा और दूसरी टीम में थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत, मुख्य आरक्षी अब्बल सिंह शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में उत्तरकाशी पुलिस ने NDPS के 28 मामलों में 37 तस्करों को गिरफ्तार कर 53.70 लाख रुपये मूल्य की 9.5 किलोग्राम से अधिक चरस और 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की है, 4 तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है।






