फतेहपुर: स्नातक MLC चुनाव को लेकर जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ब्रीफिंग

रिपोर्ट वैभव श्रीवास्तव
जन एक्सप्रेस /फतेहपुर :- विधान परिषद खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में ब्रीफिंग हुई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस जोनल अधिकारी व सेन्टर इंचार्जों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आयोग की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन हो। मतदान कर्मियों के अलावा कोई मोबाइल लेकर बूथ के अंदर नहीं जाएगा। दिव्यांग मतदाता के साथ एक सहयोगी जा सकेगा, लेकिन उसकी पुनरावृत्ति न हो। बूथ के बाहर उम्मीदवारों की सूची और वैध पहचान पत्रों की सूची चस्पा की जाए।
उन्होंने बताया कि मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। 4 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा, परिसर में मौजूद मतदाताओं को पर्ची देकर मतदान कराया जाएगा। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।






