UP Breaking NewsUP POLICEUPPOLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशराज्य खबरेंहरदोई

डीएम और एसपी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के दिए निर्देश

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई लखनऊ खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हरदोई ने टोडरपुर ब्लॉक तथा तहसील शाहाबाद स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button