UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगराजनीतिराज्य खबरेंहरदोई
कछौना ब्लॉक में स्नातक एमएलसी प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने किया मतदान

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को कछौना ब्लॉक परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर चुनावी गतिविधियां तेज रहीं। इस दौरान लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर मतदान केंद्र पर चुनावी प्रक्रिया जारी रही। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सक्रिय नजर आए। वहीं, मतदान को लेकर मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिला।कछौना ब्लॉक परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक गतिविधियां चर्चा का विषय रहीं। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक भी मतदाताओं के बीच सक्रिय दिखाई दिए।






