बनभूलपुरा में 8.89 ग्राम स्मैक के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :- नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को 8.89 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को बनभूलपुरा कोतवाली की टीम क्षेत्र में चेकिंग और शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थी। इसी दौरान इस्लाम के झोपड़ी के पास से विशाल पाल (20) पुत्र मनोज पाल, निवासी स्टेडियम, गोलापार, थाना काठगोदाम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 8.89 ग्राम स्मैक बरामद होने की बात कही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल दिलशाद अहमद शामिल रहे।






