CrimeCyber FraudPoliticsutrakhand
पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :- पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी वर्ष 2010 के एक मुकदमे में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट से संबंधित थे।
पुलिस ने दोनों को सितारगंज के पीपल चौक से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ दीपा (42 वर्ष) पुत्र लश्कर सिंह और लश्कर सिंह (75 वर्ष), पुत्र रेशम सिंह निवासी ग्राम लौका सितारगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, एसएसआई जावेद मलिक, उपनिरीक्षक बलबीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज गवाल और हेड कांस्टेबल दया प्रकाश धोनी शामिल रहे






