UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरेंहरदोई

सांडी में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा के मार्गदर्शन एवं खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के कुशल संयोजन में विकासखंड सांडी में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और रचनात्मकता का परिचय दिया। वहीं, खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। मैदान में बच्चों का उत्साह और प्रतिस्पर्धा के प्रति उनका समर्पण देखने योग्य रहा।

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति रुचि विकसित करने, उनकी छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा शारीरिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना है। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत होती है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही। आयोजन को व्यवस्थित, आकर्षक और सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी कर्मठ शिक्षकों को बधाई दी गई। शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम ने बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button