UP POLICEUPPOLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशराजनीतिराज्य खबरेंहरदोई

प्रमुख सचिव ने सण्डीला मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश अनिल कुमार ने जनपद की सण्डीला मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने धान खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, धान की तौल, गुणवत्ता परीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव तथा खरीद प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को धान बिक्री में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और शासन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पारदर्शी एवं सुचारु रूप से धान खरीद सुनिश्चित की जाए।

प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्र पर किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए तथा धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए और केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर दुरुस्त रखी जाएं। इस अवसर पर डीएम राहुल पाण्डेय,एडीएम न्यायिक राजेन्द्र कुमार,एसडीएम सण्डीला नारायणी भाटिया, जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका तथा सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button