CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशी

वीकेंड पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मुस्तैद रही नैनीताल पुलिस

जन एक्सप्रेस /नैनीताल :-  वीकेंड के दौरान पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुविधा को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने जिले में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए। इस दौरान प्रमुख चौराहों, डायवर्जन पॉइंट्स, पार्किंग स्थलों और शटल सेवा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह सहित संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार क्षेत्रों में सक्रिय रहे।

पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया। हल्द्वानी से नैनीताल, भवाली, कैंची धाम और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले मार्गों पर यातायात प्रबंधन के लिए विशेष सतर्कता बरती गई।

नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से यात्रा शुरू करने से पहले यातायात एवं डायवर्जन प्लान की जानकारी लेने और उसके अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की, ताकि यात्रा के दौरान अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button