
जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त टीकम सिंह पुत्र धन सिंह, निवासी शेरपुर, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 24 अक्टूबर को कोतवाली देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा तीन धारा डंपिंग जोन के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वाहन संख्या UK08 TA 9518 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (ओल्ड मोंक रम) बरामद हुई। अभियुक्त 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहा था पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹1,36,800 बताई जा अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है






