Crimeutrakhandउत्तरकाशीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी क्राइम ने की ब्रीफिंग

जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी भ्रमण के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार, 25 अक्टूबर को एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर आयोजित ब्रीफिंग में एसपी क्राइम ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचने और पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने भ्रमण मार्ग पर यातायात सुचारू बनाए रखने, आमजन को अनावश्यक परेशानी से बचाने तथा रूट का पूर्व निरीक्षण कर डायवर्जन और पार्किंग की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही संभावित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा।

एसपी क्राइम ने किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार रखने और महत्वपूर्ण सूचनाएं तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

ब्रीफिंग में एसपी संचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी रामनगर रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद, सीएफओ गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना नैनीताल सहित ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button