माधौगंज पुलिस ने चोरी की पंपिंग सेट सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई माधौगंज थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पंपिंग सेट भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को वादी विपिन सिंह निवासी ग्राम भिठाई, थाना माधौगंज ने पंपिंग सेट चोरी होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना माधौगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 262/2026, धारा 303(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसीन पुत्र यासीन निवासी चुंगी मोहिद्दीनपुर, कस्बा व थाना मल्लावां तथा बृजेश पुत्र कमलेश निवासी ग्राम चंदीपुर, थाना माधौगंज, जनपद हरदोई के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पंपिंग सेट बरामद की है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सोलाराम पासवान, हेड कांस्टेबल सतेंद्र वर्मा तथा कांस्टेबल दीपक कुशवाहा शामिल रहे।






