मनोरंजन
एक्ट्रेस नोरा फतेही से हुई 9 घंटे तक पूछताछ
नयी दिल्ली। जैकलीन फर्नांडीज के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही गुरुवार (15 सितंबर) को ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुई। अभिनेत्री मंदिर मार्ग पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के समक्ष पेश हुई। नोरा फतेही से पुलिस ने लगभग 9 घंटे की पूछताछ की जिसमें उनसे ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ हुई चैट को लेकर सवाल पूछे गये। 9 सितंबर को ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने फतेही से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने अभिनेत्री से लगभग 50 सवाल पूछे।






