उत्तर प्रदेशजौनपुरभूमि विवादराज्य खबरें

भूमि विवाद में प्रधान को मिल रही जान से मारने की धमकी

जन एक्सप्रेस/खुटहन: जौनपुर भटपुरा गांव के प्रधान सत्यनारायण बिंद ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी व उसके कई अन्य साथियों के द्वारा भूमि विवाद को लेकर उसे जान से मारने व रास्ते में घेराबंदी करने का आरोप लगाया है। मामले में एक नामजद पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।
प्रधान का आरोप है कि पड़ोसी जबरन उसकी भूमि में निर्माण कर रहे थे। मना करने पर वे मारपीट पर अमादा हो रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण रोक दिया। इसी से खार खाए पड़ोसी सुरेश और पांच इनके साथी रास्ते में घेराव व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button