अन्य खबरेउत्तराखंडराज्य खबरें

घनसाली के कुमारगांव बडवाली में 13 दिवसीय पांडव नृत्य शुरू, ग्रामीणों में उत्साह

घनसाली के कुमारगांव बडवाली में 13 दिवसीय पांडव नृत्य का आयोजन, गांव की खुशहाली और अच्छी फसल की कामना

जन एक्सप्रेस/घनसाली। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक स्थित कुमारगांव बडवाली में 13 दिवसीय पारंपरिक पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। 16 नवंबर से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पांडव नृत्य के माध्यम से ग्रामीण गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी फसल की पैदावार की कामना कर रहे हैं। आयोजन के चलते पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

कई पीढ़ियों से चली आ रही पांडव नृत्य की परंपरा

पांडव नृत्य समिति के अध्यक्ष नत्थी सिंह मेहरा ने बताया कि कुमारगांव बडवाली में पांडव नृत्य के आयोजन की परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है। ग्रामीण धार्मिक आस्था के साथ इस आयोजन में भाग लेते हैं। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि पांडव नृत्य उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसी परंपराओं को संरक्षित रखना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है, ताकि आने वाले समय में भी ग्रामीण अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहें।

13 दिनों तक गांव में रहेगी धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

16 नवंबर से शुरू हुआ यह आयोजन 13 दिनों तक चलेगा। इसे लेकर गांव के लोगों में विशेष उत्साह है। ग्रामीण बड़ी संख्या में आयोजन में शामिल होकर अपनी धार्मिक आस्था प्रकट कर रहे हैं। पांडव नृत्य के माध्यम से गांव की सुख-शांति, समृद्धि और बेहतर फसल उत्पादन की कामना की जा रही है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अंजली मेहरा, सुंदर सिंह, सब्बल सिंह, अजय खरोला, गगन, पंकज, नितिन, लक्की सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button