अन्य खबरेउत्तराखंडराज्य खबरेंसितारगंज

सितारगंज में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का चेकिंग अभियान, 15 वाहनों के चालान दो ओवरलोड वाहन सीज

सितारगंज में पुलिस का चेकिंग अभियान, 15 वाहनों के चालान दो ओवरलोड वाहन सीज

जन एक्सप्रेस/सितारगंज। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सितारगंज पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों के चालान किए गए, जबकि ओवरलोडिंग करते पाए जाने पर दो वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

बिना हेलमेट और रॉन्ग साइड चलने वालों पर कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में 22 नवंबर को सिडकुल चौकी पुलिस ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने और रॉन्ग साइड से वाहन लेकर निकलने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने कुल 15 वाहनों के चालान किए। वहीं, क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे दो वाहनों को सीज कर दिया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर चलते समय अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की हिदायत भी दी गई।

सड़क सुरक्षा के लिए आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पूर्व में निःशुल्क हेलमेट भी वितरित किए गए थे। इसके बावजूद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित दिशा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान के दौरान पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button