UP Breaking Newsउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगराज्य खबरेंहरदोई

विधायक रानू ने 101 जरूरतमंद वृद्धजनों को वितरित किए कंबल

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई  सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित आर्य समाज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने जरूरतमंद वृद्धजनों को कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने 101 बुजुर्गों को कंबल देकर ठंड से बचाव के लिए राहत पहुंचाई। विधायक की इस पहल से जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

कार्यक्रम में विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है। समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करना और उनके जीवन में सुख-सुविधा का संबल बनना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें अत्यंत आत्मीयता और प्रसन्नता का अनुभव हुआ।

विधायक रानू ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को राहत पहुंचाने के लिए ऐसे प्रयास लगातार किए जाने चाहिए, जिससे उन्हें कठिन परिस्थितियों में सहारा मिल सके।

आर्य समाज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विधायक रानू द्वारा 101 वृद्धजनों को कंबल वितरित किए जाने की पहल की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का सराहनीय उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button