utrakhandउत्तरकाशी

पुलिस ने चलाया हेलमेट जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट वालों को बांटे हेलमेट

सिडकुल चौकी गेट पर पुलिस की पहल, वाहन चालकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :-  सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को सितारगंज पुलिस ने सिडकुल चौकी गेट पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई और उन्हें हेलमेट भी वितरित किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए गए अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध अनुषा बड़ोला, क्षेत्राधिकारी सितारगंज दौलतराम वर्मा और यातायात निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट ने किया।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान सिर की चोट से बचाव में इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। साथ ही भविष्य में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, सिडकुल चौकी प्रभारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button