UP Breaking NewsUP POLICEजौनपुरटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेश

शांति भंग में आठ लोगों का हुआ चालान

जन एक्सप्रेस/शाहगंज,जौनपुर :-  कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग अलग स्थानों पर भू विवाद समेत भिन्न भिन्न मामलों में कोतवाली पुलिस ने महिला पुरुष समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान भेज दिया। क्षेत्र के सहावें गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में रामनयन राजभर पुत्र मितई ,किरन पत्नी रामनयन, कृष्णा राजभर पुत्र रामनयन, मोहित पुत्र राम सागर,व फूलमती देवी पत्नी कन्हैयालाल, दशरथ पुत्र कन्हैयालाल,व निजामपुर गांव निवासी नूर आलम पुत्र रशीद,अरगुपुर कला गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र राम अवध को कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने हमराहियों संग गिरफ्तार कर सभी आरोपितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर शांति भंग में चालान भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button