UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरेंहरदोई

मिशन शक्ति के तहत ककराखेड़ा में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को किया जागरूक

जिला संवाददाता/बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :- मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत रविवार को बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम ककराखेड़ा में मिशन शक्ति टीम ने बीट भ्रमण के दौरान बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

सम्मेलन में महिला आरक्षियों ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112, महिला सहायता के लिए 1090 और 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए 1076, बच्चों की सहायता के लिए 1098 तथा एंबुलेंस सेवा के लिए 108 और 102 पर संपर्क किया जा सकता है। अग्निशमन सेवा के लिए 101 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 पर कॉल करने की जानकारी भी दी गई।

टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने और इसके प्रति जागरूक रहने की अपील की। साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए कहा गया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है। इस दौरान महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा, पूजा कुशवाहा, आरक्षी अंशुल चौधरी, रिजवान और विकास सहित मिशन शक्ति टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button