utrakhandउत्तरकाशी

नितिन को भाजपा ने बनाया निकाय संयोजक

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :-  सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय नितिन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा निकाय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नितिन लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।वह पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तहसील प्रमुख तथा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।

निकाय संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर नितिन ने पार्टी के उच्च पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button