Politicsutrakhandउत्तरकाशीविकासनगर

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने दिया संगठन को मजबूत बनाने का मंत्र

जन एक्सप्रेस /विकास नगर :- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के माननीय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री अनीस गौड़ जी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में मोर्चे की प्रदेश पदाधिकारी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुंवर बासित अली जी का गरिमामयी सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार , कैबिनेट मंत्री खजान दास , प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोर्चा प्रभारी राकेश गिरी , राज्यमंत्री दायित्वधारी शादाब शम्सी , मुफ्ती समून कासमी , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन , दायित्वधारी सायरा बानो , शोएब सिद्दीकी , डॉ. यूनुस चौधरी , इकबाल सिंह , प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा , प्रदेश मीडिया संयोजक सरदार सुरेन्द्र सिंह, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मोहम्मद यूसुफ मलिक, महानगर जिलाध्यक्ष यास्मीन आलम खान , प्रदेश उपाध्यक्ष राव जमीर सहित प्रदेश पदाधिकारीगण, समस्त जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्रीगण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा सरकार में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा अल्पसंख्यक समाज के बीच भाजपा की विचारधारा और विकासपरक नीतियों को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया संयोजक सरदार सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली का मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों को अल्पसंख्यक समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में प्राप्त मार्गदर्शन से प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण का भाव देखने को मिला। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवाद और संपर्क बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button