utrakhandउत्तरकाशी

रिंग रोड बनने से होगा प्रतापनगर क्षेत्र का समग्र विकास: सोना

जन एक्सप्रेस /लंबगांव :-  राज्यमंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र की धारमंडल और रैका पट्टी के विभिन्न गाँवों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी। शनिवार को उन्होंने मदननेगी मुख्य बाजार, कंगसाली, पड़िया, भेनगी और ओखलाखाल में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर सीधा संवाद किया। कहा कि मदननेगी में केंद्र और राज्य सरकार ने केंद्रीय विद्यालय खोलकर स्थानीय छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अच्छी व्यवस्था की है। कहा कि प्रतापनगर विधानसभा अकेली विधानसभा है जहां सरकार ने दो केंद्रीय विद्यालय खोले हैं। राज्यमंत्री सजवान ने रिंग रोड प्रोजेक्ट को लेकर भी ग्रामीणों से बात की। कहा कि इस परियोजना से यहां का समग्र विकास होगा और रोजगार के अवसर खुलेंगे। लोगों ने सड़क और स्वास्थ्य की समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री प्रेमदत्त जुयाल आदि मौजद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button