
जन एक्सप्रेस /गदरपुर :- कोतवाली गदरपुर पुलिस ने वाहन चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दोनों आरोपियों की उम्र 19 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, महेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर पांच गदरपुर की मोटरसाइकिल संख्या यूके06-एएस-7024 चोरी होने के मामले में 12 नवंबर 2026 को मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं, जगदीश निवासी खेमतिया, स्वार (रामपुर, उत्तर प्रदेश) की मोटरसाइकिल संख्या यूपी22-एडब्ल्यू-4214 चोरी होने के मामले में 13 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने घटनाओं के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की। इसी दौरान 13 नवंबर को संयुक्त चेकिंग के दौरान महतोष-नवाबगंज रोड पर ग्राम अलखदेवा जाने वाले तिराहे से दो संदिग्धों को चोरी की दोनों मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार (19 वर्ष) निवासी वन मोहलिया, मेलाघाट, खटीमा और सूर्य प्रकाश (19 वर्ष) निवासी ढाई नंबर, गूलरभोज, गदरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हीरो होंडा स्प्लेंडर (यूके06-एएस-7024) और एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्रो (यूपी22-एडब्ल्यू-4214) बरामद की है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज पांडेय, उपनिरीक्षक संजय बोरा, कांस्टेबल कुंदन सिंह, लक्ष्मण कुमार, नवीन राम और मोहन भट्ट शामिल रहे।






