हरदोई में प्लंबर की सिर पर वार कर हत्या, कमरे में मिला शव,इलाके में सनसनी

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।थाना व कस्बा संडीला के मोहल्ला बरौनी अशराफ टोला में प्लंबर राधेश्याम की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के कमरे में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
थाना व कस्बा सण्डीला मोहल्ला बरौनी अशराफ तोला निवासी राधेश्याम पुत्र श्याम सुंदर प्लंबर का काम करता था। भाई दूज के त्योहार पर उसकी पत्नी तीन बेटियों के साथ मायके छनोइया गई हुई थी। परिवार का एक बेटा बाहर काम करता है, जबकि दूसरा पड़ोस के मकान में सोने चला गया था। घर पर राधेश्याम के भाई घनश्याम मौजूद थे। सुबह कमरे में राधेश्याम का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की वारदात को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।






