
जन एक्सप्रेस /पुरोला :- भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को पुरोला में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ महारैली का आयोजन किया गया। महारैली में भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर कांग्रेस के खिलाफ आवाज बुलंद की।
महारैली के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करने, प्रदेश में अव्यवस्था को बढ़ावा देने और जनहित के मुद्दों पर विफल रहने के आरोप लगाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान,विधायक दुर्गेश लाल, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार,पवन नोटियाल,नारायण सिंह चौहान, राजेन्द्र गैरोला, अमिचंद शाह,
परशुराम जगूडी,विजय रावत, सुनील भंडारी, प्यारे लाल हिमानी, अमित नोडियाल, राजपाल पंवार,अर्जुन चौहान,सरदार सिंह राणा, कपिल नेगी, सहित भाजपाई मौजूद थे।






