UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शुक्रवार को बिलग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं को सरकार की ओर से उनके उत्थान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108 व 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

पुलिस टीम ने साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताए। महिलाओं और बालिकाओं को किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। जागरूकता अभियान के दौरान पंपलेट वितरित कर महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराई गईं। इस मौके पर महिला आरक्षी शिवम सिंह एवं महिला आरक्षी लक्ष्मी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button