utrakhandटिहरीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन चंबा में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों के साथ लगाई दौड़

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने जवानों एवं प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों के साथ मैदान में दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं टीम भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

परेड के दौरान प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की सिखलाई एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मैस, पुलिस लाइन , बैरेक, फार्मेसी एवं जिम आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने देहरादून में आयोजित राष्ट्रपति पुलिस कलर अलंकरण परेड में प्रतिभाग करने वाले जवानों की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी तथा उनका उत्साहवर्धन किया । निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस परिवार के बच्चों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button