CrimeCyber Fraudutrakhandसितारगंज

मोबाइल शॉप स्वामी की चाकू से गोदकर हत्या, भाई और कर्मचारी घायल

जन एक्सप्रेस /रुद्रपुर :-  जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जगतपुरा निवासी मोबाइल शॉप स्वामी नितेश जोहरी (36) की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। हमले में उनका छोटा भाई दिनेश और दुकान का कर्मचारी कमल भी घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, नितेश जोहरी पुत्र कमलेश जोहरी जगतपुरा में अपने घर पर ही मोबाइल की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले उनका पड़ोस में मोबाइल की दुकान चलाने वाले व्यक्ति से विवाद हुआ था। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। नितेश ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए तहरीर भी दी थी।

शुक्रवार सुबह दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी कशिश के साथ पहले मारपीट की गई, जिसमें उसका सिर फट गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान पीछे से पहुंचे चार लोगों ने नितेश और वहां मौजूद अन्य लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नितेश के सीने में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हमले में नितेश का छोटा भाई दिनेश और कर्मचारी कमल भी घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। नितेश अपने पीछे पत्नी पार्वती देवी और पुत्री लक्षिता को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button