utrakhandउत्तरकाशीपुरोला

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार जारी।

जन एक्सप्रेस /पुरोला :- शुक्रवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संयुक्त संगठन ने अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार तहसील परिसर में शुक्रवार से शुरू कर दिया है । संयुक्त संगठन मोर्चा उत्तराखंड के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में पूर्व में नौ नवंबर 2026 तक कार्यबहिष्कार का लिखित पत्र कार्यालय में प्रस्तुत किया था। लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन की ओर से उनकी जायज मांगों पर कोई संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया है। इससे कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं में भारी रोष और निराशा व्याप्त है। जिससे विभागीय ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्यों के साथ पोषण ट्रैकर, बीएलओ तथा अन्य विभागीय कार्यों का भी बहिष्कार किया गया है।

संगठन की जिला अध्यक्ष सीमा सोनी ने बताया कि शुक्रवार से तहसील परिसर पुरोला में धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है तथा मांगों का समाधान नहीं होने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। धरने पर बैठने वालों में ब्लाक अध्यक्ष निर्मला, रेखा,दिपिका, सीमा, राजेश्वरी, मनीषा, सुनीता, कुसुम विजयलक्ष्मी, रमला, झूली देवी, पुष्पा, अस्मिता, विनीता, गंगोत्री, सरोज, प्राथना सहित दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button