utrakhandउत्तरकाशी

बाल दिवस पर उत्तरकाशी में बच्चों की प्रतिभा का महाकुंभ, सौरभ फाउंडेशन का संदेश नशे को ना, खेल और जिंदगी को हाँ

चंद्रप्रकाश बहुगुणा

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी  :- उत्तरकाशी में बाल दिवस के अवसर पर सौरभ फाउंडेशन द्वारा कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में जिला स्तरीय बाल प्रतिभा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन पूर्व विधायक विजयपाल सजवान के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसका उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा उन्हें नशे से दूर रखकर खेल, कला, संस्कृति और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना था। जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, रंगोली, वाद-विवाद, एकल गायन, सामूहिक गायन और सामूहिक नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कल्पनाशीलता, विचार अभिव्यक्ति और लोक संस्कृति से जुड़ी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और शिक्षा के साथ खेल व कला में आगे बढ़ना भी उतना ही आवश्यक है।

प्रतियोगिताओं में चित्रकला में प्रथम वेदांत नौटियाल, द्वितीय रुद्र, तृतीय आकाश भट्ट रहे, रंगोली में महर्षि विद्या मंदिर प्रथम, कीर्ति इंटर कॉलेज द्वितीय और एमडीएस तृतीय रहा, वाद-विवाद में अनुराधा और शौर्य प्रथम, प्रतीशा और प्रिया द्वितीय, मयंक और आदित्य तृतीय रहे, एकल गायन में रोहित प्रथम, दिया रावत द्वितीय, आदित्य तृतीय रहे, सामूहिक गायन में राधिका टीम प्रथम, ऋषिका टीम द्वितीय, आराधना टीम तृतीय रही, सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया और अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहित किया गया।

सौरभ फाउंडेशन का कहना है कि वह भविष्य में भी बच्चों और युवाओं को मंच प्रदान कर समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा, ताकि बच्चों को सकारात्मक, रचनात्मक और नशामुक्त वातावरण मिले और वे अपनी प्रतिभा और क्षमता के बल पर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें, कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि नशे को ना, खेल और जिंदगी को हाँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button