वायरल

अखिलेश सरकार नहीं तो क्या हुआ, गाड़ी के साथ फूंक दूंगा

देवरिया:  मारुती सर्विस सेंटर के कर्मचारी को मोबाइल पर धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक सपा नेता को जेल भेज दिया। सपा नेता संगम यादव का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में सपा नेता इंश्योरेंस क्लेम में पूरी गाड़ी ठीक कराने के लिए वर्कशॉप कर्मचारी को धमका रहे हैं। संगम यादव कह हैं कि अखिलेश यादव की सरकार नहीं है, तो क्या हुआ मैं राष्ट्रीय सचिव हूं”, यदि सर्विस सेंटर आऊंगा तो उसी गाड़ी में बांधकर सबको फूंक दूंगा।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोटर्स इंडस्ट्रीयल स्टेट पुरवा मेहड़ा के रहने वाले विक्रम पटेल पुत्र वीरेन्द्र पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शहर के भुजौली कालोनी के रहने वाले शैलेन्द्र कुमार यादव उर्फ संगम यादव पुत्र ललिता प्रसाद यादव ने शनिवार को अपनी कार को सर्विस सेंटर पर दुर्घटना क्लेम के लिए बुक कराने के लिए फोन किया था। उसी दौरान सर्विस एडवाइजर को फोन पर गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी दी।

 

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button