utrakhandउत्तरकाशी

जसपुर में ध्याणियों का मिलन मेला: गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान का भव्य स्वागत, रासू नृत्य में हुए शामिल

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान मंगलवार को उपला टकनौर के ग्रामसभा जसपुर पहुंचे, जहां ग्रामीणों और गांव की ध्याणियों ने उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने ताड़ी नाग देवता का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

विधायक ध्याणियों द्वारा आयोजित पारंपरिक मिलन मेले में शामिल हुए। मेले में लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति हुई और टकनौर क्षेत्र के प्रसिद्ध रासू नृत्य में विधायक भी ग्रामीणों के साथ थिरके।

इस अवसर पर विधायक ने उपला टकनौर और समूची गंगोत्री विधानसभा में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, मंडल अध्यक्ष मनोजेंद्र रावत, भेषज संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य सोनिका रावत, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख मनोज रावत, मंडल महामंत्री विनोद रावत सहित प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button